मुनीश सूद। जयसिंहपुर
जयसिंहपुर की बड़ पंचायत में आज दोपहर डेढ़ बजे आग लगने से पशुशाला जलकर राख हो गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे स्थानीय लोगों ने बड़ गांव के निवासी रंगील सिंह की पशुशाला से आग की लपटें उठती देखीं तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। देखते ही देखते सारा गांव इकट्ठा होकर आग बुझाने लग पड़ा।
पशुशाला में बंधे हुए पशुओं को तुरंत बाहर निकाला गया। लंबागांव पुलिस व जयसिंहपुर से फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और स्थानीय युवकों की सहायता से आग पर काबू पाया। प्रभावित व्यक्ति रंगील सिंह ने बताया कि आग लगने से पशुशाला में रखी घास व इमारती लकड़ी के जल जाने से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ ह





