राजीव भनोट/देवेंद्र सूद। ऊना/गगरेट
जल शक्ति, राजस्व, सैनिक कल्याण एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर 27 जून को जिला ऊना के प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान टाउन एंड कंट्री प्लानिंग प्रभावितों की समस्याएं सुनेंगे।
यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर प्रातः 11 बजे अंदौरा में, दोपहर 12 बजे मुबारिकपुर और दोपहर 1 बजे कलोह में प्रभावितों की समस्याएं सुनेंगे।
उन्होंने बताया कि महेंद्र सिंह ठाकुर इसके उपरांत 2.51 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए 4 ट्यूबवेल जनता को समर्पित करेंगे। इनमें 52.56 लाख से शिवबाड़ी में निर्मित, 67.50 लाख रुपए के गुगलैहड़-1, 64.70 लाख की लागत से बने गुगलैहड़-2 तथा 66.87 लाख रुपए की लागत से लोहरली में बने ट्यूबवेल का शुभारंभ करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि सायं 5 बजे जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर जिला सोलन के धर्मपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।