चेतन लता। जंजैहली
सराज घाटी के पर्यटन स्थल भुलाह, शिकारी, रायगढ़ में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बर्फ पर स्कीइंग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्थानीय युवाओं द्वारा यह स्कीइंग की जाती है।
इसमें मुख्य भूमिका जाटा वॉलंटियर निभाते हैं। पर्यटकों को लुभाने के लिए स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़ने के लिए फ़ौज से रिटायर्ड अधिकारी ऑनरेरी कैप्टन श्याम सिंह उन्हें प्रेरित कर रहे हैं।