चेतन लता। ज़ंजैहली
जंजैहली में हिमाचल पथ परिवहन निगम का सवडीपो खुलने की अधिसूचना जारी होने से जंजैहली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी में पटाखे फोड़े। जंजैहली से छतरी-करसोग गाडागुसैन सड़क से जुड़ने से जंजैहली में बस स्टैंड और बस डिपो की बहुत आवश्यकता थी।
मंगलवार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस डिपो की तत्काल प्रभाव से कार्यान्वित करने की विधिवत रूप से अधिसूचना जारी करके इस कमी को पूरा किया है। ज़ंजैहली में बस डिपो खुलने से पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। गौरतलब है कि बस डिपो और बस स्टैंड निर्माण के लिए जंजैहली छतरी रोड में व्योड में इसके लिए हिमाचल प्रदेश परिवहन के नाम पर साढ़े आठ बीघा भूमि चयनित हुई है। इसकी आगे की प्रक्रिया भी जारी है। कुछ ही दिनों में इसके टैंडर भी हो जाएंगे। यह जानकारी सराज भाजपा अध्यक्ष भगीरथ शर्मा महामंत्री भीष्म ठाकुर ने दी।
इस मौके पर सीडी व्लाक सहकारी सभा समिति के अध्यक्ष कमलराणा, जिला परिषद सदस्य द्रोपदी ठाकुर, खिमदासी, मीरा चौहान पंचायत समिति अध्यक्ष देवेंद्र रावत, शेरसिंह ठाकुर उपाध्यक्ष भारती शर्मा पंचायत समिति सदस्य लायक राम, डोलमा राणा, पार्वती ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋतु शर्मा, गुल्जारी ठाकुर, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान ललित शर्मा, विक्रम सोनी, रोशन लाल, कला ठाकुर, बूढा केदार सनातन धर्म सभा के प्रधान हिमाराम शास्त्री, व्यापार मंडल जंजैहली के प्रधान केशव शर्मा, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष खेमसिंह ठाकुर, सेवानिवृत्त खंड विकास अधिकारी कांशीराम चौहान, हिमाचल प्रदेश सचिवालय से सेवानिवृत्त एसओ उत्तम शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जंजैहली के लिए सौगात देने के लिए धन्यवाद किया है।