नई दिल्ली (भाषा) : नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनजर शनिवार को जनपथ मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों को करीब दो घंटे तक बंद रखने के बाद खोल दिया गया।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने पुलिस की सलाह पर इस स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों को बंद कर दिया था। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, सभी स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए हैं। सभी स्टेशनों पर सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं। शुक्रवार को भी पटेल चौक और जनपथ मेट्रो स्टेशनों को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के मद्देनजर एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के विद्यार्थियों द्वारा विश्वविद्यालय से संसद की ओर मार्च निकाले जाने के मद्देनजर दिल्ली पुलिस द्वारा जारी परामर्श के बाद इन स्टेशनों को बंद किया गया था। ए विद्यार्थी इस विवादास्पद कानून का विरोध कर रहे हैं।