हिमाचल दस्तक ब्यूरो। शिमला
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर शिमला में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने फूल अर्पण कर जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि के मौके कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि आज हम उस महान नेता को याद कर रहे हैं, जिसने आज के मौजूदा भारत की नींव रखी थी।
राठौर ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू का देश को आजाद कराने में एक अहम योगदान रहा। इतना ही नहीं नेहरू 12 वर्षों तक जेल में कैद रहे, ताकि हम भारतवासी आजादी की हवा में सांस ले सकें। राठौर ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्व प्रसिद्ध नेता थे। उन्होंने विश्व को पंचशील का सिद्धांत भी दिया। अगर हम सभी उन सिद्धांतों पर चलेंगे तो देश-दुनिया में सभी तरीके का आतंकवाद, मनमुटाव, आपसी मतभेद सब खत्म हो जाएगा।