मंडी। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह जिला मंडी के प्रधानाचार्य मनोज भटनागर ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2027.28 में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि मंडी जिले के वे विद्यार्थी आवेदन के पात्र हैं जो सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त सरकारी अथवा गैर.सरकारी विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं।

साथ ही अभ्यर्थी जिला मंडी का निवासी हो तथा मंडी जिले में ही कक्षा पांचवीं की पढ़ाई कर रहा हो। अभ्यर्थी की जन्म तिथि 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 दोनों तिथियां सम्मिलित के बीच होनी चाहिए।
नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन
प्रधानाचार्य मनोज भटनागर ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कक्षा छठी प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने मंडी जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, अध्यापकों तथा अभिभावकों से आग्रह किया कि वे इस महत्वपूर्ण अवसर की जानकारी अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी योग्य विद्यार्थी आवेदन से वंचित न रहे। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभिभावक एवं विद्यार्थी विद्यालय के दूरभाषध्मोबाइल नंबर 01905-282046, 98053,19303 तथा 75007,41897 पर किसी भी कार्य दिवस में प्रात: 9.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।








