हिमाचल दस्तक। जवाली
जिला कांगड़ा के उपमंडल जवाली की भौल पंचायत मेें एक कार ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद डाला। हादसे में महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार भौल पंचायत के लब की 47 वर्षीय सैना देवी शनिवार सुबह 10.30 बजे सड़क पार कर रही थी, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि सैना देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद कार चालक ने घायल सैना देवी को जवाली अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक सैना देवी दम तोड़ चुकी थी। जवाली के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।