रतिक्ष कुमार। जवाली
केंद्र में मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर जवाली भाजपा मंडल के युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ विधायक अर्जुन ठाकुर ने रिबन काट कर किया।
इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार, संगठनात्मक जिला नूरपुर के जिला अध्यक्ष रमेश राणा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इसके उपरांत जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला से किरण ठाकुर, ईशा कल्याण, सुशील बक्शी, उत्तम चंद, सहयोगी टीम सिविल अस्पताल जवाली डॉ. पूजा प्रिया, स्टाफ नर्स सरिता शर्मा, हेल्थ सुपरवाइजर वीना शर्मा, अजय अत्री के सहयोग से इस शिविर का शुभारंभ किया गया।
शिविर में काफी संख्या में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए 50 यूनिट रक्तदान किया। इसमें जवाली युवा मोर्चा का विशेष योगदान रहा।