रतीक्ष कुमार। जवाली
जवाली अस्पताल में बुधवार को 59 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए। इनमें से 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हर कोई सहम गया है। अब जैसे-जैसे रैपिड टेस्ट सहित थ्रॉट सैंपलों की रफ्तार बढ़ी है, वैसे-वैसे पॉजिटिव केस भी बढ़ते जा रहे हैं।
बीएमओ जवाली डॉ. रंजन मेहता ने बताया कि बुधवार को 59 रैपिड टेस्ट किए गए। इसमें 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने लोगों से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मास्क प्रयोग करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।