हरियाणा। आज तक केवल कहानियों ओर फिल्मों में ही आपने ज्यादातर सीरियल किलर जैसा कोई शब्द सुना होगा। लेकिन हरियाणा के पानीपत से सामने आई इस खबर ने सबको चौंका दिया है। जहां में एक महिला सीरियल किलर ने चार मासूम बच्चों की निर्ममता से हत्या कर दी। बता दें कि इस महिला का नाम पूनम है। पुलिस ने बताया कि यह सिलसिला 2021 में शुरू हुआ था। पहली बार उसने विद्धि नाम की बच्ची को मारने की कोशिश की थी। उस समय उसने विद्धि के चेहरे पर उबलती हुई चाय उड़ेल दी थी। बड़ी केतली में भरी चाय से बच्ची बुरी तरह झुलस गई, लेकिन बच गई। उस वक्त विद्धि के पिता ने इसे हादसा समझकर मामला दबा दिया।
लेकिन पूनम की यह साइको किलर सोच यहीं नहीं रुकी। उसके दिमाग में एक अजीब सा जुनून था कोई बच्ची बड़ी होकर उससे ज्यादा सुंदर न हो जाए। जिसके चलते 2025 में उसने फिर वार किया ओर विद्धि को दूसरी बार निशाना बनाया। जिसके चलते उसने विद्धि को पानी के टब में डुबोकर मारने की कोशिश की। लेकिन यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। पुलिस को शक हुआ कि छह साल की बच्ची खुद टब में डूबकर नहीं मर सकती। जांच में पता चला कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। यानी यह हत्या थी। वहीं पुलिस पूछताछ में उसने खुद कबूल किया कि उसे सुंदर बच्चियों से नफरत थी। वह अपने रिश्तेदारों और परिवार की बच्चियों को निशाना बनाती थी।
शक ना हो इसलिए खुद के बेटे को भी उतारा मौत के घाट
बता दें कि 2023 में पुनम ने दो हत्याएं कीं पहली इशिका और दूसरी शुभम की। शुभम उसका अपना बेटा था। पुलिस के मुताबिक, पूनम ने पहले दो बच्चियों को मार डाला। बाद में शक न हो, इसलिए उसने अपने बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया। “पकड़े जाने से बचने के लिए मैंने अपने बेटे को मारा,” पूनम ने पूछताछ में बताया।
वहीं मामले को लेकर पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि पूनम स्मार्ट और समझदार है, लेकिन उसकी सोच खतरनाक थी। “किसी भी सुंदर बच्ची को देखकर उसका दिमाग खराब हो जाता था,” एसपी ने कहा। पूछताछ में पूनम ने बताया कि उसे लगता था कि कोई बच्ची बड़ी होकर उससे ज्यादा सुंदर न हो जाए। यही वजह थी कि उसने चार मासूमों की जान ले ली।
पुलिस ने बताया कि पूनम ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। अब पकड़े जाने के बाद वह अपने किए पर दुख जता रही है। लेकिन यह पछतावा चार मासूमों की जिंदगी वापस नहीं ला सकता. इस केस ने पूरे सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया हैं।