अमित सूद। जोगिंद्रनगर
भारतीय जनता पार्टी मंडल जोगिंद्रनगर ने चीन के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही चीन के बने सामान को जोगिंद्रनगर के थाना चौक में जलाकर बहिष्कार किया।
मंडल महामंत्री अजय सकलानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मंडल जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष पंकज जमवाल की अध्यक्षता में यह सारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल जोगिंद्रनगर द्वारा शुक्रवार को यह कार्यक्रम जोगिंदर नगर के थाना चौक में आयोजित किया गया। इसमें चीनी वस्तुओं का बहिष्कार किया गया और चीनी सामान को जलाया भी गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल जोगिंद्रनगर चीन के सैनिकों के साथ हुई मुठभेड़ में भारत के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने चीन के सैनिकों के साथ लोहा लेते हुए वीरगति प्राप्त की है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सभी लोग चीनी वस्तुओं का त्याग करें और स्वदेशी वस्तुएं अपनाएं।