अमित सूद। जोगिंद्रनगर
मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर के डकबगड़ा में बजगर खड्ड के समीप बुधवार को कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें 3 युवक घायल हो गए। मामला ट्रिप्पल राइडिंग का बताया जा रहा है।
घायलों को प्राथमिक उपचार सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में दिलाया गया। इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक अन्य घायल की हालत खतरे से बाहर है।
जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल से 2 घायलों को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के कारणों की छानबीन जारी है।