अमित सूद। जोगिंद्रनगर
कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज अपने पुत्र अनुराग के साथ मंडी के सांसद स्व. राम स्वरूप शर्मा के आकस्मिक निधन के बाद बुधवार को उनके निवास स्थान जलपेहड़ पहुंचे व शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया।
उनके साथ जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा भी मौजूद रहे। भारद्वाज ने कहा कि वह स्व. राम स्वरूप शर्मा को तब से जानते थे, जब वह जिला संगठन मंत्री होते थे। उनके काम करने का तरीका निराला था। उनमें पार्टी व अपने कार्य के प्रति अलग ही लगन देखने को मिलती थी।
उन्होंने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से उनके परिवार के साथ-साथ पार्टी को भी बड़ी हानि हुई है। ये ऐसी क्षति है जिसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।