99 लाख 77 हजार 209 रुपये का चढ़ा नकद चढ़ावा
ज्वालामुखी। चैत्र नवरात्र के दौरान ज्वाला जी मंदिर में इस बार आस्था का जनसैलाब उमड़ा और चढ़ावे में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंदिर प्रशासन के अनुसार इस बार कुल 99 लाख 77 हजार 209 रुपये का नकद चढ़ावा श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 10 लाख रुपए अधिक है। नवरात्र के दौरान करीब 3 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला के दर्शन किए।

विदेशी मुद्रा भी हुई प्राप्त
नवरात्र के दौरान मंदिर में विदेशी श्रद्धालुओं की भी भागीदारी देखने को मिली। चढ़ावे के रूप में विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई, जिसमें कनाडा के 135 डॉलर, इंग्लैंड के 75 पाउंड, अमेरिका के 6 डॉलर और यूएई के 45 दिरहम हैं।
श्रद्धालुओं को मिली विशेष सुविधाएं
नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाएं की गईं। इनमें निशुल्क लंगर, धर्मार्थ औषधालय, निशुल्क शौचालय, स्नानागार जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं, जिससे बाहर से आए श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली।








