रतिक्ष कुमार। ज्वाली
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के सिद्धपुरघाड़ में डॉक्टर बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती ज्वाली के विधायक अर्जुन ठाकुर की उपस्थिति में धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर विधायक अर्जुन ठाकुर ने सभी स्थानीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए पुष्प अर्पित किए गए।
उन्होंने कहा कि पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने वाले मात्र डॉक्टर बाबा भीमराव अंबेडकर ही हैं, जिन्होंने पूरे देश में व सभी धर्मों के लिए एक कानून लागू करवाया और आज उनके द्वारा बनाए गए संविधान का अनुसरण पूरा देश कर रहा है, जिन्हें जन्म-जन्मांतर तक याद रखा जाएगा। डॉक्टर बाबा भीमराव अंबेडकर को डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर के नाम से जाना जाता है।
उन्होंने कहा कि 31 मार्च 1990 को उन्हें मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने न सिर्फ आजादी की लड़ाई में एक अहम भूमिका निभाई, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाई थी। देश के लिए उनके द्वारा किए गए कर्तव्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
इस माैके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष राकेश राजू, नगरोटा सूरियां ब्लॉक बीडीसी अध्यक्ष पुजा देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश बाजवा, बीना भाटिया, राज कुमारी, सलाेचना धीमान, नीलम, उप्रधान महेश, पूर्व प्रधान ईश्वर, मेशु, बलबीर, शेर सिंह, कमल, तरसेम चाैधरी, मनाेज चाैधरी, सुशील धीमान सहित स्थानीय लोग माैजूद रहे।