धर्मशाला। पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कंडवाल स्थित नागनी माता मंदिर सर्विस रोड के समीप एक व्यक्ति को 15.18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी केअनुसार, विश्वसनीय सूचना के आधार पर सीआईए नूरपुर की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को रोका। निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और सभी आवश्यक औपचारिकताओं का पालन करते हुए उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 15.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 48 वर्षीय अनिल निवासी घनूपुर तहसील व जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थों से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत तथा इससे जुड़े आगे और पीछे के नेटवर्क का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।








