हिमाचल दस्तक। कांगड़ा
कांगड़ा स्थित टंडन क्लब में निफा और कांगड़ा सेवियर संस्था द्वारा मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस को एक नई पहल के साथ मनाने के लिए किया गया।
शिविर में वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने भी हाजिरी भरी। शिविर में पहुंचने पर पठानिया का एसडीम कांगड़ा अभिषेक वर्मा और प्रदेश भाजपा सचिव एवं अध्यक्ष कांगड़ा सेवियर संस्था वीरेंद्र चौधरी ने स्वागत किया।
पठानिया ने रक्तदान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति से बातचीत की और उनके इस प्रशंसनीय कार्य के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने निफा और कांगड़ा सेवियर दोनों सामाजिक संस्थाओं के कार्यों की भी प्रशंसा की। कांगड़ा सेवियर संस्था ने टंडन क्लब कांगड़ा कैंप में 81 यूनिट ब्लड एकत्रित किया।