हिमाचल दस्तक। कांगड़ा
मंडी लोकसभा संसदीय सीट से उपचुनाव में कांग्रेस आगे चल रही है। कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह बीजेपी उम्मीदवार खुशाल ठाकुर से काफी आगे हैं।
वहीं जुब्बल-कोटखाई से कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है, जबकि आजाद उम्मीदवार चेतन बरागटा यहां पर दूसरे नंबर पर हैं, तो भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक तीसरे नंबर पर चल रही हैं।
इसके साथ ही अर्की विधानसभा में भी कांग्रेस भाजपा से आगे चल रहे हैं। कुल मिलाकर भाजपा को अभी तक साढ़े 11 बजे तक के नतीजे में तीन सीटों पर नुकसान हो रहा है, तो वहीं फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर आगे चल रहे हैं।
जोगिंद्रनगर में भाजपा को 7144 वोटों की बढ़त
मंडी लोकसभा संसदीय सीट से उपचुनाव में जोगिद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को 7144 वोटों की बढ़त मिली है, जबकि यहां से कांग्रेस प्रत्याशी को कम मत मिले हैं।