हिमाचल दस्तक। कांगड़ा
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को कांगड़ा मजदूर कुटिया में पहुंचे। यहां पर पूर्व मंत्री जीएस बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार को ढाढस बंधाया।
इस मौके पर वह पूर्व मंत्री जीएस बाली के बेटे रघुवीर सिंह बाली से मिले और इस दुखद घटना पर बात की व उनके अचानक चले जाने पर दुख व्यक्त किया। इस मौके पर उनके साथ मंत्री बिक्रम ठाकुर, सुरेद्र काकू व अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे। वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री ने टंडन क्लब कांगड़ा में बनाए गए कोविड सेंटर का निरीक्षण भी किया और फीडबैक लिया।
पवन काजल की माता के निधन पर व्यक्त किया शोक
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कांगड़ा के विधायक पवन काजल के घर पहुंचे और घर में उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया और इस दुख की घड़ी में स्वजनों को ढाढस बंधाया। इस मौके पर उनके साथ मंत्री बिक्रम ठाकुर, विधायक अरुण कूका, रमेश बराड़ आदि मौजूद थे।