धर्मशाला। जिला कांगड़ा पुलिस ने दो मामलों में चिट्टे तथा शराब की खेप बरामद करने के मामले दर्ज किए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भवारना के तहत स्थानीय व्यक्ति से चिट्टा बरामद करने का मामला सामने आया है। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अखिल कुमार निवासी राजपुर के कब्जे से 5.24 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने चिट्टे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इसको लेकर पुलिस थाना भवारना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरे मामले में नगरोटा बगवां में दुकान से 10 पेट्टी शराब बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नगरोटा की टीम गश्त पर थी तो गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अमरनाथ निवासी चाहड़ी, चाहड़ी में स्थित दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस थाना नगरोटा की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दुकान में रेड करके तलाशी की गई तो दुकान के अंदर से कुल 10 पेटियां शराब जिसमें से 9 पेटियां शराब देशी व 1 पेट्टी अंग्रेजी शराब बरामद हुई जो कुल 108 बोलत मार्का वीआरवी संतरा व 12 बोतलें अग्रेजी शराब बलेंडर प्राइड बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध पुलिस थाना नगरोटा बगंवा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जिला कांगड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। नशे और अन्य अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।-अशोक रत्न, एसपी कांगड़ा।







