राजीव भनोट। ऊना
शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर ऊना भाजपा ने बधाई दी है। प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल सिंह सत्ती, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने सुरेश कश्यप को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है।
इसके अलावा गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर व चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिला सब्जी मंडी बोर्ड के चेयरमैन बलवीर बग्गा, प्रदेश भाजपा के पूर्व सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा, भाजपा नेता राम पाल सैणी, रविंद्र जसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी सुरेश कश्यप को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी हैं।