हिमाचल दस्तक। पधर
द्रंग ब्लॉक के बीडीसी उपाध्यक्ष कपूर चंद को ओबीसी मोर्चा जिला मंडी का अध्यक्ष बनाया गया है। इनको दूसरी बार ओबीसी मोर्चा की कमान मिली है।
उन्होंने अपनी इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश के संगठन मंत्री पवन राणा, द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी के अध्यक्ष रणबीर, द्रंग मंडल के अध्यक्ष दिलीप कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला मंडी का दोबारा अध्यक्ष बनाने पर तहेदिल से आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि मैं पार्टी के सभी लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी की आकांक्षाओं में खरा उतरने की कोशिश करूंगा और ओबीसी मोर्चा को और सुदृढ़ बनाने के लिए आप सभी का सहयोग और आशीर्वाद की कामना करता हूं ।