करसोग। दिनेश कुमार
उपमंडल करसोग की दूरदराज की पंचायत में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में आरोपी को कोर्ट से 3 दिन पुलिस रिमांड मिला है।
अब इस मामले पर पुलिस की आगामी कार्रवाई जारी है। करसोग पुलिस थाना में 16 मार्च को दसवीं कक्षा में पढ़ रही नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई अमल में लाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने तीन दिन का रिमांड दिया है।
बता दें कि 15 मार्च को एक युवक ने स्कूल से लौट रही नाबालिग को बहला-फुसला कर जंगल ले गया था। इस दौरान युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म कर दिया। छात्रा दसवीं क्लास में पढ़ती है। पीड़िता ने दुष्कर्म किए जाने की जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजनों ने करसोग थाना में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। करसोग थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि 16 मार्च को करसोग थाना में एक नाबालिग से दुराचार का मामला दर्ज हुआ था। इसमें आरोपी को हिरासत में लिया गया था और उसे कोर्ट में पेश किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।