दिनेश कुमार। करसोग
मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए होने जा रहे उपचुनाव से पहले करसोग महिला ब्लॉक कांग्रेस (Karsog Mahila Block Congress) की कार्यकारिणी गठित की गई है। इसमें ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सहित 60 महिलाओं को पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी मिली है।
प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनेब चंदेल ने कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। करसोग ब्लॉक महिला कांग्रेस की कमान कौरा वर्मा को सौंपी गई है।
प्रदेश महिला कांग्रेस ने उनको जो दायित्व सौंपा है, इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्मिता देव सहित प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनेब चंदेल, महिला प्रदेश प्रभारी नीतू सोइन व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का आभार प्रकट किया है।
करसोग महिला ब्लॉक कांग्रेस (Karsog Mahila Block Congress) में 13 उपाध्यक्ष सहित 13 ही महासचिव, 15 सचिव और 18 महिलाओं को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। इसमें सुरेन्द्रा वर्मा, भीमा वर्मा, अनु वर्मा, मीना देवी, भावना वर्मा, लता वर्मा, गीता देवी, निर्मला देवी, लता ठाकुर, कल्पना देवी, अनारकली, सोनीका वर्मा व चिन्ता देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी तरह से शकुंतला देवी, गीता देवी, राम प्यारी वर्मा, शशि वर्मा, नेहा वर्मा, वीना देवी, प्रभा देवी, मीना कुमारी, संजीवना, शीला देवी, डिम्पल चौधरी, पुष्पा व दया ठाकुर को महासचिव का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त मीना देवी, रितु चौहान, प्रोमिला वर्मा, कांता देवी, कौशल्या देवी, सोमा देवी, संजीवना देवी, आशा देवी, इंद्रा देवी, रामप्यारी, सीमा, चूड़ा देवी, सुनीता, पार्वती वर्मा व रीता देवी को सचिव की जिम्मेदारी मिली है, जबकि ऊषा वर्मा, आशा देवी, शाकुंतला देवी, कौशल्या देवी, फुलमा देवी, राजेश्वरी देवी, मीना देवी, सूमा देवी, कौशल्या देवी, जमना देवी, सुनीता देवी, चंपा देवी, फिलमा देवी, रीना देवी, सत्या देवी सुमित्रा देवी, हिमा देवी व शांता वर्मा कार्यकारी सदस्य बनाया गया है।
करसोग महिला ब्लॉक कांग्रेस (Karsog Mahila Block Congress) की अध्यक्ष कौरा वर्मा ने बताया कि जल्द ही नई कार्यकारिणी की बैठक की होगी। इसमें मंडी लोकसभा के लिए होने वाले उपचुनाव सहित पार्टी को संगठित करने पर चर्चा होगी।