दिनेश कुमार। करसोग
करसोग उपमंडल के गांव बाग सलाना में पारंपरिक पशुओं का त्यौहार माल का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने सुबह उठकर अपने पशुओं को नहलाया और उनको सजाया।
इस मौके पर गांव वालों ने अपने पशुओं को नए अनाज के पकवान बनाकर खिलाए। इसके अलावा पारंपरिक माल गीतों का गायन भी किया गया।
इस मौके पर लोक कृषि वैज्ञानिक नेकराम शर्मा ने महिला मंडल की महिलाओं को पारंपरिक फसलों के बीज वितरित किए। इन बीजों में गेहूं और कोदरा आदि के बीज थे।
ज्ञात रहे कि यह बीज अब विलुप्त होते जा रहे हैं। नेकराम शर्मा ने कहा कि हमें पारंपरिक खेती की तरफ बढऩा चाहिए और रासायनिक खाद दवाइयों से मुक्त भोजन का सेवन करना चाहिए।