केलांग । क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम, केलांग अंशित शर्मा ने बताया कि जनजातीय मेला-2026 के मद्देनजर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) केलांग द्वारा मेले में आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए विशेष बस सेवाएं संचालित की जाएंगी। जनजातीय मेला 14 से 16 अगस्त, 2026 तक केलांग में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से केलांग आने वाले यात्रियों के लिए विशेष बसों का संचालन किया जाएगा।

इन्हें मिलेगी बसों की सुविधा
इन बसों के माध्यम से कोकसर, नर्सरी, गोंधला, तांदीपुल, दारचा, उदयपुर, जाहलमा, शांशा, लपसक, गोहरमा, मेह (खंगसर) तथा नैनगार (नालडा) मार्गों पर परिवहन सुविधा उपलब्ध रहेगी। मेले के दौरान विशेष बसों का समय निर्धारित किया गया है ।
ये रहेगी बसों की समयसारिणी
केलांग-कोकसर: केलांग से शाम 6:00 बजे, कोकसर से सुबह 9:00 बजे, केलांग-नर्सरी: केलांग से शाम 6:00 बजे, नर्सरी से सुबह 9:00 बजे, केलांग-गोंधला: केलांग से शाम 6:00 बजे, गोंधला से सुबह 10:00 बजे, केलांग-तांदीपुल: केलांग से शाम 6:00 बजे, तांदीपुल से सुबह 10:00 बजे, केलांग-दारचा: केलांग से शाम 6:00 बजे, दारचा से सुबह 10:00 बजे, केलांग-उदयपुर: केलांग से शाम 6:00 बजे, उदयपुर से सुबह 8:00 बजे, केलांग-जाहलमा: केलांग से शाम 6:00 बजे, जाहलमा से सुबह 9:30 बजे, केलांग-शांशा: केलांग से शाम 6:00 बजे, शांशा से सुबह 9:30 बजे, केलांग-लपसक: केलांग से शाम 6:00 बजे, लपसक से सुबह 9:00 बजे, केलांग-गोहरमा: केलांग से शाम 6:00 बजे, गोहरमा से सुबह 9:30 बजे, केलांग-मेह (खंगसर): केलांग से शाम 5:30 बजे, मेह से सुबह 8:30 बजे, केलांग-नैनगार (नालडा): केलांग से दोपहर 2:45 बजे, नैनगार से सुबह 7:00 बजे निर्धारित किया गया है ।
स्थानीय लोगों और पर्यटकों से विशेष बस सेवाओं का लाभ उठाने का किया आग्रह
मेले के समापन के बाद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केलांग से कोकसर, दारचा और उदयपुर के लिए रात 10:30 बजे विशेष बसें संचालित की जाएंगी, ताकि मेले में देर तक रुकने वाले लोग भी सुरक्षित एवं सुविधाजनक ढंग से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि यात्रियों की मांग एवं यात्री भार के अनुसार बसों की संख्या, मार्ग एवं समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है। जनजातीय मेले में आने वाले स्थानीय लोगों, पर्यटकों एवं अन्य आगंतुकों से इन विशेष बस सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया गया है।








