हिमाचल दस्तक। किन्नौर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को किन्नौर पहुंचे। एक दिवसीय दौरे के दौरान रिकांगपिओ में स्वर्गीय ठाकुर सेन नेगी म्यूजियम का शुभारंभ किया और रिकांगपिओ चौक से अग्निशमन विभाग के 2 फायर वाटर टेंडर को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने पुलिस ग्राउंड रिकांगपिओ में राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता और क्राफ्ट मेले का शुभारंभ किया। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर किन्नौर जिला के रिकांगपिओ में इस मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान प्रदेश मुख्यमंत्री ने जनजातीय हथकरघा व हस्तशिल्प प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। जिले के लिए लगभग 77 करोड़ रुपये की 31 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में 250 लीटर पर मिनट के दो ऑक्सीजन संयंत्रों का भी लोकार्पण किया। जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों पांगी, भरमौर, केलांग, काजा, कांगड़ा के बड़ा भंगाल के गद्दी नृत्य दल के अलावा किन्नौर जिला के नृत्य दल भाग ले रहे हैं।