हिमाचल दस्तक। किन्नौर
मंडी लोकसभा उपचुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने किन्नौर जिले से लीड हासिल की है। इससे पूर्व वर्ष 2019 में भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा ने किन्नौर जिले से 7500 की लीड हासिल की थी।
इस उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा ने 4977 मतों से लीड हासिल की, जबकि किन्नौर जिले में 1009 मत नोटा पर लगे। मतगणना समाप्त होने के बाद किन्नौर कांग्रेस ने दिवाली से पूर्व ही दिवाली मनाई।
मीडिया से रू-ब-रू होते हुए जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि जनता ने फैसला कांग्रेस के पक्ष में दिया है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार द्वारा जो अनदेखी 4 वर्षों के दौरान की गई है, उसी का प्रमाण है कि जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है।