किन्नौर । जनजातीय जिला किन्नौर के पूह उपमंडल की मूरंग पंचायत के थवारिंग वार्ड में देर रात (सोमवार को) भीषण आग लग गई। इस घटना में 3 घर प्रभावित हुए और लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। राजस्व विभाग के अनुसार, आग सबसे पहले अरविंद कुमार के घर में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पड़ोस के घरों तक फैल गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत और समय पर की गई कार्रवाई से आग को आगे फैलने से रोका जा सका, जिससे पूरा वार्ड चपेट में आने से बच गया।
एडीएम पूह, घनश्याम दास शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से तत्काल सहायता प्रदान की गई है। अरविंद कुमार को सर्वाधिक नुकसान होने के कारण 20,000 रुपए की फौरी राहत दी गई है।








