हिमाचल दस्तक। किन्नौर
कोरोना महामारी से बचाव की दृष्टि से चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान में हिमाचल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह वैक्सीनेशन अभियान पूरे भारत वर्ष में चलाया जा रहा है, लेकिन देश के 750 जिलों में हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर ने फुली वैक्सीनेट होने का तगमा हासिल कर लिया है।
वैक्सीनेशन अभियान के बारे में डीसी किन्नौर आविद हुसैन सादिक ने बताया कि प्रशासन ने वैक्सीनेशन अभियान को पूर्ण कर लिया है। उन्होंने बताया कि जिलाभर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगा दी गई है।
देशभर के 750 जिलों में किन्नौर जिला ने फुली वैक्सीनेट का लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को कोरोना वैक्सीन के बारे में जागरूक किया जाता रहा है, जिसके चलते लोगों ने भी प्रशासन का भरपूर सहयोग देते हुए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाकर जिला किन्नौर को नंबर वन बनाने में अहम योगदान दिया।
डीसी किन्नौर ने प्रदेश के अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे कोविड-19 की डोज जरूर लगवाएं, ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके।
आविद हुसैन सादिक ने कहा कि कोरोना वैक्सीन अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों का भरपूर सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि जिला किन्नौर में फुली वैक्सीनेट का लक्ष्य देशभर में सबसे पहले हासिल कर लिया है।