हिमाचल दस्तक । किन्नौर
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बुधवार को भूस्खलन होने से 40 से अधिक लोग उसकी चपेट में आ गए। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने यह जानकारी दी।
सादिक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस समेत अनेक वाहन भूस्खलन के मलबे में दब गए। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे।
बस किन्नौर के रिकांगपिओ से शिमला जा रही थी। किन्नौर के उपायुक्त ने बताया कि सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और स्थानीय बचाव दलों को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया।
सादिक ने बताया कि पत्थर अब भी गिर रहे हैं जिससे बचाव अभियान में कठिनाई आ रही है। उन्होंने बताया कि अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।