किन्नौर । किन्नौर जिले में भारी बारिश हुई है और लिप्पा खड्ड में बाढ़ आने से यहां पर खड्ड में मलबे के साथ बाढ़ आने से पुल के अलावा, घरों को खतरा पैदा हो गया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को हिमाचल में किन्नौर के जिले की लिप्पा खड्ड में भंयकर बाढ़ आ गई। नदी में पानी के साथ मलबा बहने से पुल टूटने का खतरा बन गया है। बाढ़ आने से लिप्पा गांव के वैली ब्रिज को हुआ नुकसान है। इसके अलावा, मलिंग नाला के पास भी भूस्खलन होने से नेशनल हाईवे-5 बंद हो गया है।

सूचना मिलने के बाद आसरंग-लिप्पा क्षेत्र से बीडीसी सदस्य शशि नेगी मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बाढ़ के साथ आए मलबे के कारण पुल की सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ा है और यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो पुल को नुकसान पहुंचने या बहने का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि प्रभावित क्षेत्र का जल्द निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि और संपत्ति के नुकसान से बचा जा सके।







