कोलकाता। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर अपनी घातक गेंदबाज़ी से साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज़ी क्रम को ध्वस्त कर दिया। मेहमान टीम पहली पारी में सिर्फ 159 रन बनाकर सिमट गई। बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और भारतीय गेंदबाज़ों ने मैदान पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा।
तेज़ शुरुआत के बाद साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज़ी जल्दी बिखर गई। भारतीय गेंदबाज़ों ने शुरुआत से ही लगातार दबाव बनाए रखा, नतीजा यह रहा कि कोई भी साझेदारी बड़ी नहीं बन पाई। बुमराह की रफ्तार और लाइन-लेंथ के सामने दिग्गज बल्लेबाज़ भी टिक नहीं सके।
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एडन मार्करम और रियान रिकल्टन ने दक्षिण अफ्रीका को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े, बुमराह ने रिकल्टन को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। रिकल्टन ने 23 रन बनाए। इसके बाद बुमराह ने मार्करम (31) को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी।
इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। 159 के कुल स्कोर पर बुमराह ने केशव महाराज (00) को एलबीडब्ल्यू कर दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी का अंत किया और मैच में अपना पांचवां विकेट लिया।
बुमराह के अलावा के अलावा कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 2-2 और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।
दक्षिण अफ्रीका के लिए एडन मार्करम ने सर्वाधिक 31 और मूल्डर और टोनी डी जॉर्जी ने 24-24 रन बनाए।








