ललित ठाकुर । पधर
पधर उपमंडल के इलाका दुंधा की कुफरी पंचायत के बल्ह गांव की मेधावी छात्रा अर्चना ठाकुर एम्स जम्मू में बतौर नर्सिंग ऑफिसर सेवाएं देगी। छात्रा के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। अर्चना की माता सौंफी देवी गृहणी हैं। जबकि पिता वर्तमान में पंचायत समिति सदस्य हैं।
अर्चना ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला थर्की से पांचवी कक्षा की पढ़ाई करने के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफरी से बाहरवीं कक्षा उतीर्ण की। तदोपरांत मेडिकल कॉलेज नालागढ़ से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। अर्चना ने अपोलो अस्पताल दिल्ली में 3 साल तक बतौर बीएससी नर्सिंग अपनी सेवाएं दी।
अब छात्रा का चयन नर्सिंग ऑफिसर पद पर ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस जम्मू में हुआ है।
मेधावी छात्रा ने अपनी इस उपलब्धि का सारा श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है पंचायत समिति द्रंग की अध्यक्षा शीला ठाकुर और उपाध्यक्ष कृष्ण भोज सहित अन्य सदस्यों ने मेधावी छात्रा और परिजनों को बधाई दी है।








