कुल्लू। जिला कुल्लू के मुख्यालय अखाड़ा बाजार में हुए लैंडस्लाइड मामले में मलबे से आज 2 शव क्षत विक्षत हालत में बरामद किए गए हैं। जिन्हें ढालपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। इससे पहले बीते कल एक व्यक्ति का शव बरामद किया था और बीती शाम ही एक महिला के अवशेष बरामद किए गए थे। अभी भी रेस्क्यू का कार्य चल रहा हैं। मलबे में अभी 3 लोग दबे हुए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि बीत रोज कुल्लू के अखाड़ा बाजार में हुए लैंडस्लाइड में तीन घरों समेत 10 लोग दब गए थे। जिनमें से 4 लोगों को गुरुवार सुबह रेस्क्यू किया गया है। इसमें से एक कश्मीर के व्यक्ति की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी। जबकि बुधवार शाम को मलबे से एक महिला के अवशेष बरामद हुए थे।
इसके अलावा आज 3 व्यक्तियों के क्षत विक्षत शव मलबे से बरामद किए गए हैं। ऐसे में अब तक मरने वालों का आंकड़ा 5 पहुंच चुका है। जबकि बीते रोज रेस्क्यू किए 3 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में एम्स बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, 2 लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।