कुल्लू। जिला कुल्लू में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग शिव राम की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 12:20 बजे घलाडनाला के समीप बुआंदा के समीप यह हादसा पेश आया।

जानकारी के अनुसार शिव राम पुत्र गंगा राम निवासी गांव धोगीधार सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। एक बड़ा पत्थर सीधे उनके सिर पर आ गिरा, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग को तुरंत उपचार के लिए आनी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने की है।






