मेडिकल सुपरिटेंडेंट की रिपोर्ट के आधार पर की कार्रवाई, एक अन्य स्टाफ नर्स पर भी लटकी निलंबित की तलवार
कुल्लू। कुल्लू अस्पताल में प्रसूता रजनी शर्मा की मौत में स्वास्थ्य विभाग ने अब एक स्टाफ नर्स को निलंबित किया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को नर्स के निलंबित ऑर्डर जारी किए है। यह कार्रवाई कुल्लूू अस्पताल के चिकित्सक अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

स्टाफ नर्स रेशमा पर ड्यूटी के दौरान मरीज और तीमारदारों के साथ कथित दुर्व्यवहार करने और पेशेवर आचरण के विपरीत व्यवहार करने के आरोप लगे है। स्वास्थ्य विभाग ने सस्पेंशन के दौरान रेशमा का हेडक्वार्टर डीडीयू अस्पताल शिमला में फिक्स किया है। इस दौरान वह बिना अनुमति से मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगी। स्टाफ नर्स रेशमा के खिलाफ सीसीएस (सीसीए) रूल्स 1965 (केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) के तहत विभागीय जांच शुरू की गई है। इसी मामले में डॉ. अनु को सबसे पहले निलंबित की हैं। सस्पेंशन के बाद डॉ. अनु का मुख्यालय शिमला में फिक्स किया गया है।
कुल्लू अस्पताल में प्रदर्शन के दौरान लोगों प्रसूता रजनी शर्मा की मौत के दौरान ड्यूटी पर तैनात नर्स रेशमा और सोनिया पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ऐसे में विभाग भी हरकत में आया और अब कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं अब एक अन्य स्टाफ नर्स सोनिया पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी है। इस स्टाफ नर्स पर भी लोगों द्वारा कार्रवाई की मांग की गई थी।








