भुंतर । पुलिस थाना भुंतर की टीम ने हाट बजौरा में मंडी-कुल्लू फोरलेन पर फ्लाईओवर के समीप नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी स्विफ्ट डिजायर (पीबी 01डी -9481) को जांच हेतु रोका । वाहन की तलाशी के दौरान उसमें सवार चार व्यक्तियों में मलकीत सिंह (30), गुरप्रीत सिंह (25), अभिषेक (32) तथा वीरेन्द्र सिंह (20), सभी निवासी जिला अम्बाला, हरियाणा के कब्जे से कुल 10.00 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया । बरामद 10 ग्राम हेरोइन का अनुमानित अवैध बाजार मूल्य लगभग 2 लाख आंका गया है ।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया इस संदर्भ में पुलिस थाना भुंतर में चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21 एवं 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन तथा नेटवर्क की पहचान हेतु चारों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में आगामी जांच जारी है।








