कुल्लू। कुल्लू जिला अस्पताल में महिला की मौत के मामले ने एक बार फिर से तूल पकड़ा है। कुल्लू के ढालपुर मैदान में बुधवार में प्रदर्शन के बाद रोष रैली निकाली गई। जानकारी के अनुसार दो घंंटे तक कुल्लू के ढालपुर मैदान पर धरना प्रदर्शन करने के बाद भीड़ कुल्लू के एसपी के दफ्तर के बाहर पहुंच गई है। हालांकि, एसपी दफ्तर के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात था और उन्होंने भीड़ को रोक दिया है।

एसपी मदन कुमार से मुलाकात के दौरान बंटी सराजी ने बताया कि साइबर सैल की तरफ से हमें दबाया जा रहा है। एसपी मदन कुमार ने बताया कि बंटी सराजी और संजय चौहान से कहा कि डॉक्टरों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और डॉयरेक्टर हेल्थ को भी पुलिस ने लिखा है और मेडिकल टर्म की जानकारी है। वहीं संजय चौहान ने कहा कि अब तक 15 दिन तक डॉक्टरों पर केस क्यों दर्ज नहीं किया गया।

इससे पहले, क्षेत्रीय अस्पताल के आसपास 100 मीटर के दायरे में धारा-163 लागू की गई है और 5 से ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने कुल्लू अस्पताल के बाहर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। उधर, बंटी सराजी और संजय चौहान के सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड कर दिए गए हैं।







