हिमाचल दस्तक। लडभड़ोल
लडभड़ोल क्षेत्र के तहत आने वाली जटेहड़-गोलवां सड़क की टारिंग के कार्य के चलते 14 नवंबर से लेकर कार्य समाप्ति तक यातायात आंशिक रूप से बंद रहेगा।
लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने शनिवार को कहा कि जटेहड़-गोलवां सड़क की टारिंग का कार्य शुरू किया गया है।
उन्होंनेे कहा कि टारिंग का कार्य आरंभ होने के चलते 14 नवंबर से लेकर कार्य समाप्ति तक वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से बंद रहेगी।
उन्होंने ये भी कहा कि दिन में जब काम शुरू होगा, इसी समय यातायात को रोका जाएगा। रात के समय यातायात सुचारू रूप से चलता रहेगा। इसी दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता से शुरू की अपील की है।