बीआरओ और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, वैकल्पिक मार्ग निकालने की हो रही व्यवस्था
लाहौल स्पीति। एसकेटीटी सड़क पर बना जाहलमा पुल डैमेज हो गया है। इससे घाटी की 14 पंचायतों के साथ पांगी घाटी का संपर्क केलांग और मनाली से पूरी तरह से कट गया है। घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लाहौल-स्पीति की विधायक पहुंचे गए हैं। मार्ग बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों के साथ पर्यटक भी फंस गए हैं। बीआरओ के अधिकारी मौके पर पहुंचकर वैकल्पिक मार्ग निकालने की व्यवस्था की जा रही है।

जानकारी के अनुसार लाहौल घाटी के उदयपुर के जालहमा में लगातार पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। यहां पर तीन दिन से रुक-रुक कर चट्टानें गिर रही थी। इस वजह से इस मार्ग पर प्रशासन ने मंगलवार को सुबह सात से शाम सात बजे तक ही आवाजाही का फरमान सुनाया था, लेकिन अब पूरी पहाड़ी ही दरकने की वजह से यह मार्ग पूरी तरह से ठप हो गया है।








