Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर खीरी में में 2 सगी बहनों के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है. अब इस मामले में दोनों सगी बहनों के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। जबकि हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए दोनों बहनों के शवों को पेड़ पर फंदे से लटका दिया गया था। लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कई खुलासे हुए है.
#WATCH | Lakhimpur Kheri incident: We received info that bodies of 2 sisters were found hanging on Sept 14… All accused arrested within 24 hrs; one of the accused got injured during police proceedings. Post mortem done, bodies handed over to family: UP ADG (L&O) Prashant Kumar https://t.co/QoNlxHFwYq pic.twitter.com/WYimNYqo0H
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 15, 2022
पोस्टमार्टम में कई खुलासे
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी पुलिस ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम हो गया है। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शवों को पेड़ पर फंदे से लटका दिया। वहीं पूर्व में सामने आया था कि पुलिस के सामने भी पकड़े गए छह में से दो आरोपियों ने स्वीकार किया था कि उन्होंने दोनों के साथ दुष्कर्म किया था।
Uttar Pradesh | Dead bodies of two girls were found hanging from a tree in a field outside a village in Lakhimpur Kheri. No injuries were found on the bodies. Other things to be ascertained after post-mortem. We’ll try to expedite the probe: Laxmi Singh, IG, Lucknow Range (14.09) pic.twitter.com/Uj9O5m9ldU
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 14, 2022
6 आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी एसपी संजीव सुमन ने घटना के बारे में बताया कि अलग-अलग तरह से अपराध में शामिल कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनकी पहचान छोटू, जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ के रूप में हुई है। आरोपी जुनैद को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा गया है, इस दौरान उसके पैर में गोली लगी है। एसपी ने बताया कि आरोपी लड़कियों के दोस्त थे। सोहेल और जुनैद ने लड़कियों को खेतों में ले जाकर बलात्कार किया। सामने आया है कि जबरन शादी के लिए मजबूर करने का विरोध करने पर सोहेल, हाफिजुल और जुनैद ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। करीमुद्दीन और आरिफ को बुलाया और सबूत मिटाने के लिए लड़कियों को फांसी पर लटका दिया।