Sunday, November 8, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Uncategorized

तंबुओं में रहने को मजबूर हुए यहां के लोग, ‘खाने के भी पड़े लाले’

रैला पंचायत में लैंडस्लाइड का डर

Sonali Sandhu by Sonali Sandhu
August 23, 2025
in Uncategorized
0
तंबुओं में रहने को मजबूर हुए यहां के लोग, ‘खाने के भी पड़े लाले’
0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email



कुल्लू: हिमाचल प्रदेश में बीते डेढ़ महीने से हो रही बारिश के चलते करोड़ों रुपयों की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। वहीं, बात करें कुल्लू जिले की तो बारिश ने जिले को भी कभी न भरने वाले जख्म दिए हैं। कुल्लू जिले की सैंज घाटी में बारिश ने लोगों की जख्म और बढ़ा दिए हैं। सैंज घाटी के ग्रामीण इलाकों में लैंडस्लाइड के चलते कई परिवार बेघर हो गए हैं। इसके अलावा यहां रास्ते भी टूट गए हैं। हालात अब ये है कि कई इलाकों में राशन की भी भारी किल्लत हो गई है।

बेघर होकर तंबुओं में रहने को मजबूर

आपदा प्रभावित लोगों ने लैंडस्लाइड के डर से अपने घर छोड़ दिए हैं और अब खेतों में तंबू लगाकर रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। वहीं, कुछ लोगों ने अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। मणिकर्ण घाटी के बरशेणी पंचायत के शिल्हा गांव की बात करें तो यहां पर भी पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो रहा है। जिसके चलते यहां पर 135 घरों के गिरने का भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में अब सभी लोगों की नजरें आसमान पर टिकी हुई हैं कि कब मौसम साफ होगा और कब उन्हें इस डर के साए से निजात मिलेगी।

Related posts

ढली-रामपुर फोरलेन का सर्वे पूरा, सुरंगों पर रहेगा जोर : मुख्यमंत्री सुक्खू

ढली-रामपुर फोरलेन का सर्वे पूरा, सुरंगों पर रहेगा जोर : मुख्यमंत्री सुक्खू

June 7, 2026
Bajaj Chetak C Series अपडेटेड वेरिएंट्स के साथ लॉन्च: परफॉर्मेंस और फीचर्स में बड़ा बदलाव

Bajaj Chetak C Series अपडेटेड वेरिएंट्स के साथ लॉन्च: परफॉर्मेंस और फीचर्स में बड़ा बदलाव

April 30, 2026

“बंजार विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ, लेकिन सरकार इसके लिए बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। आज भी बंजार विधानसभा में 24 से ज्यादा सड़कें गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद हैं। किसानों के कृषि उत्पाद खेतों में सड़ रहे हैं, लेकिन सड़क खोलने की दिशा में भी कोई काम नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा कई गांव लैंडस्लाइड की जद में आ सकते हैं। ऐसे में लोगों के पुनर्वास की दिशा में भी सरकार को जल्द कदम उठाना चाहिए।” – सुरेंद्र शौरी, विधायक, बंजार विधानसभा क्षेत्र

राशन की किल्लत से जूझ रहे लोग

जिला कुल्लू की सैंज घाटी के गाड़ा पारली पंचायत के शाकटी, मरोड़ और शुगाड़ गांव में डेढ़ माह से रास्ते खराब हैं। लैंडस्लाइड के कारण यहां सभी पैदल पुलिया भी बह गई हैं। इन तीनों गांवों के लिए अभी तक कोई सड़क नहीं बनी है। जिसके चलते ग्रामीणों को शहर जाने के लिए 25 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ता है। इन तीनों गांवों में करीब 60 परिवार रहते हैं। ऐसे में रास्ते खराब होने के चलते अब यहां पर राशन की किल्लत भी हो रही है।

“गांव में अब राशन की समस्या हो रही है, क्योंकि रास्ता न होने के कारण हम सैंज नहीं पहुंच पा रहे हैं। अगर कुछ दिनों में रास्ते ठीक नहीं हुए तो गांव में लोगों के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं बचेगा। यही परेशानी इन दिनों ग्रामीणों को सताए जा रही है। हालांकि फोन के जरिए तहसीलदार को इस बारे में अवगत करवाया गया है और मांग रखी गई है है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त हुए सभी रास्तों को ठीक किया जाए, ताकि ग्रामीणों को समय पर राशन मिल सके।” – निर्मला देवी, वार्ड पंच, गाड़ा पारली पंचायत

रैला पंचायत में लैंडस्लाइड का डर

वहीं, सैंज घाटी के रैला पंचायत के शरण गांव में 20 परिवार रहते हैं। बीते डेढ़ माह से ये परिवार बेघर होकर तंबू में रहने को मजबूर हैं। डेढ़ माह पहले यहां पहाड़ी से भारी लैंडस्लाइड हुआ था। जिसके चलते लोगों के खेत और घर इसकी चपेट में कभी भी आ सकते हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा यहां पर प्रभावित परिवारों के लिए सिर्फ तिरपाल की व्यवस्था की गई है। वहीं, सड़क और रास्ते खराब होने के कारण बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

“लोगों को इन दिनों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राशन की व्यवस्था भी लोगों को खुद करनी पड़ रही है, लेकिन रास्ते ठीक न होने के कारण बाजार तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो रहा है। कुछ परिवार अपने खेतों में तंबू लगाकर रह रहे हैं। जबकि कुछ परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां रूके हुए हैं। यहां पर पशुओं के लिए भी चारे की व्यवस्था करना लोगों के लिए दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है।” – खिला देवी, प्रधान, रैला पंचायत

डर के साए में जी रहे 15 परिवार

वहीं, कुल्लू जिले की सैंज घाटी की धाउगी पंचायत की बात करें तो यहां पर भी शिआउगी गांव में 15 परिवार ऐसे हैं जो लैंडस्लाइड के डर के कारण अपने घरों से दूर रह रहे हैं। कुछ लोग तिरपाल के नीचे तो कुछ लोगो अपने रिश्तेदारों के घरों में रह रहे हैं। जबकि कुछ लोग किराए पर रहने को मजबूर हो गए हैं। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

“बारिश और लैंडस्लाइड के चलते पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। रात के समय लोग डर के मारे यहां पर सो भी नहीं पा रहे हैं। प्रशासन द्वारा यहां पर नुकसान का जायजा तो लिया गया है, लेकिन लैंडस्लाइड से बचाव की दिशा में अभी तक कोई काम नहीं किया गया है।” – विमला देवी, प्रधान, धाउगी पंचायत

14 घरों में आई दरारें

वहीं, बात करें देहुरी धार पंचायत की तो यहां पर केउली, गोल और न्यूली गांव में 14 परिवार के घरों में दरारें आ गई है। यहां पर साल 2023 में भी जमीन धंस गई थी। उस दौरान भी प्रशासन द्वारा सिर्फ रिपोर्ट तैयार की गई, लेकिन आगामी समय के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। डेढ़ महीने से हो रही बारिश के चलते यहां फिर से खेतों और घरों में दरार बढ़ गई हैं।

“14 परिवारों के घरों में दरारें आ गई हैं। इस बारे में प्रशासन को भी अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई काम नहीं हुआ है। हालांकि प्रशासन ने यहां पर भूगर्भ वैज्ञानिकों की टीम भेजने की बात कही थी, लेकिन अभी तक वो टीम यहां नहीं आई है। अगर आने वाले समय में भी ऐसे ही बारिश होती रही तो यहां पर लोगों का अपने ही घरों के अंदर रहना मुश्किल हो जाएगा।” – भगत राम, प्रधान, देहुरी धार पंचायत

कंक्रीट सुरक्षा दिवार की मांग

कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के बरशैणी पंचायत के शिल्हा गांव में लगातार लैंडस्लाइड हो रहा है। साल 2023 से ये समस्या बढ़ रही है और इस बार की बारिश में फिस यहां पर जमीन का धंसना शुरू हो गया है। जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है और लैंडस्लाइड नदी से ऊपर शिल्हा गांव की ओर बढ़ रहा है। शिल्हा गांव में करीब 135 परिवार रहते हैं। लगातार हो रहे लैंडस्लाइड के खतरे के चलते 135 परिवार वाला गांव आज खतरे की जद में है। शिल्हा गांव के ग्रामीण हुकुम सिंह, बुधराम,पूर्ण चन्द, संगतराम, ठाकर दास, छपे राम ने मांग की है कि शिल्हा गांव के बचाव के लिए नदी के किनारे कंक्रीट की सुरक्षा दिवार लगाई जाए। जिससे गांव का बचाव हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने साल 2023 की आपदा के बाद प्राकलन तैयार किया था, लेकिन अभी तक कोई सुरक्षात्मक कार्य नहीं किया गया है।

“वन विभाग द्वारा पहाड़ों में क्षतिग्रस्त हुए पैदल रास्तों और पुलों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग भी सड़कों की बहाली के कार्य में जुटा हुआ है। घाटी में मौसम खराब होने के चलते काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में जो भी लोग बाढ़ के कारण प्रभावित हुए हैं, उन्हें राहत देने की दिशा में भी प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा भूगर्भ वैज्ञानिकों की टीम भी जल्दी इन सभी इलाकों का दौरा करेगी।” – तोरुल एस रवीश, डीसी कुल्लू

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Previous Post

खनन माफिया हुआ बेलगाम! रात के अंधेरे में हो रहा नदियों का सीना ‘छलनी’…

Next Post

महंगाई का बोझ! ओल्ड डीसी ऑफिस से शामती रूट पर ऑटो किराया 15 से बढ़कर हुआ 20

Next Post
महंगाई का बोझ! ओल्ड डीसी ऑफिस से शामती रूट पर ऑटो किराया 15 से बढ़कर हुआ 20

महंगाई का बोझ! ओल्ड डीसी ऑफिस से शामती रूट पर ऑटो किराया 15 से बढ़कर हुआ 20

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

स्कूल-कालेज बंद, बंदिशों पर 22 को फैसला लेगी कैबिनेट

स्कूल-कालेज बंद, बंदिशों पर 22 को फैसला लेगी कैबिनेट

6 years ago
Grandmother and granddaughter died in Rakkad accident, daughter-in-law injured

रक्कड़ हादसे में दादी व पोती की मौत, बहू घायल

7 years ago
पुलिस भर्ती का इंतजार खत्म : सिरमौर में 26 अक्तूबर से शुरू होगी कांस्टेबल भर्ती, 9,646 अभ्यर्थी होंगे शामिल

पुलिस भर्ती का इंतजार खत्म : सिरमौर में 26 अक्तूबर से शुरू होगी कांस्टेबल भर्ती, 9,646 अभ्यर्थी होंगे शामिल

4 weeks ago
ममता पर लालच भारी: हमीरपुर में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, पुलिस को उलझाने की रची खौफनाक साजिश

ममता पर लालच भारी: हमीरपुर में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, पुलिस को उलझाने की रची खौफनाक साजिश

1 year ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO cm sukhu Congress crime Dharamshala Dharamshala news Hamirpur hamirpur news Himachal himachal breaking news himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news Himachal Education News himachal latest news himachal news HimachalNews Himachal Pradesh himachal pradesh crime himachal pradesh crime news HImachal pradesh news India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi mandi news Movies NDPS Act Politics Shimla shimla news Sirmaur News solan Sukhvinder Singh Sukhu Sukhvinder sukhu Una

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान; HRTC ने चलाईं 132 स्पेशल बसें, देखें पूरा शेड्यूल
    • मंडी : पार्सल लेने गया था 9 साल का मासूम, हाईवे पार करते ही टैक्सी ने कुचला; त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं
    • कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार; राजपुरा स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन, 8 ट्रेनों के रूट डायवर्ट

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान; HRTC ने चलाईं 132 स्पेशल बसें, देखें पूरा शेड्यूल

    दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान; HRTC ने चलाईं 132 स्पेशल बसें, देखें पूरा शेड्यूल

    November 6, 2026
    मंडी : पार्सल लेने गया था 9 साल का मासूम, हाईवे पार करते ही टैक्सी ने कुचला; त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

    मंडी : पार्सल लेने गया था 9 साल का मासूम, हाईवे पार करते ही टैक्सी ने कुचला; त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं

    November 6, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In