- -प्रदेश में कानून व्यवस्था शून्य के सामान
- -बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर फेल
- -प्रदेश युवा कांग्रेस ने लगाया आरोप
-वरिष्ठ संवाददाता, टेकचंद वर्मा, शिमला
हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था शून्य के सामान है। हरोली में फायिरंग वारदात के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता के कत्ल की वारदात ने प्रदेश की फेल कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है प्रदेश युवा कांग्रेस ने इस हत्याकांड के बाद हरोली-ऊना क्षेत्र में जनता में उत्पन्न दहशत पर चिंता जाहिर की है।
युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि पंजाब बॉर्डर पर लगते विधानसभा क्षेत्र हरोली को हिमाचल में अपने विकास मॉडल के लिए जाना जाता था। उन्होने आरोप लगाया कि खनन माफिया, नशा माफिया के बाद कत्ल माफिया का इस क्षेत्र में सक्रिय हो गए है। जो केवल भाजपा सरकार के शासन में हुआ है। गाँव में कांग्रेस कार्यकर्ता का कत्ल होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उसके बाद भी 3 दिन बीत जाने के बाद कातिलों का न पकड़े जाना पुलिस प्रशासन के रवैये और प्रदेश सरकार की कारगुजारी पर प्रश्न खडे करता है। निगम भंडारी ने इस वारदात की न्यायिक जांच करवाने की मांग उठाई है।
निगम भंडारी ने कहा कि प्रदेश में चुनावी माहौल है उनके नेता और कार्यकत्र्ता अपने हलकों में दिन भर और देर रात कार्य करते हैं। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री अपनी टीम और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार हरोली विधानसभा में जन सम्मेलन कर रहे है। ऐसे में पंजाब बॉर्डर के साथ लगते संवेदनशील हरोली-ऊना क्षेत्र में उनकी और युवा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध की जिम्मेदारी पुलिस प्रसाशन उठाए