Thursday, July 23, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

प्राइवेट स्कूलों की फीस के लिए आएगा कानून

तीन साल में एक बार या साल में 8 प्रतिशत फीस वृद्धि का विकल्प मिलेगा, उच्च शिक्षा विभाग ने तैयार किया ड्राफ्ट, नहीं चलेगी मनमानी

surinder thakur by surinder thakur
March 19, 2020
in Featured, slidermain, मुख्य ख़बरे, शिमला, हिमाचल
0
Law will come for the fees of private schools

प्राइवेट स्कूलों की फीस के लिए आएगा कानून

1k
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

सतीश शर्मा। शिमला:

प्रदेश के निजी स्कूलों में फीस के नाम पर हो रही मनमानी पर अब रोक लग जाएगी। शिक्षा विभाग अब इसके लिए एक कानून लाने जा रहा है। इस रेगुलेटरी एक्ट का ड्राफ्ट लगभग तैयार हो गया है।चर्चा इस पर हो रही है कि निजी स्कूलों को कौन सा विकल्प दिया जाए? एक साल में 8 प्रतिशत तक फीस बढ़ोतरी या तीन साल में एक बार ही बढ़ोतरी का। ड्राफ्ट जल्द सरकार को भेजा जा रहा है, जो फिर कैबिनेट में आएगा। बता दें कि प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ हुए आंदोलनों के बावजूद कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है।

कई स्कूलों ने मनमाने ढंग से फीस में वृद्धि करके उसे जमा करवाने के फरमान छात्रों को जारी कर दिए हैं। अभिभावकों को न चाहते हुए भी बढ़ी हुई फीस अदा करनी पड़ रही है। प्रदेश सरकार के आदेशों पर शिक्षा विभाग पिछले काफी समय से निजी स्कूलों के लिए रेगुलेटरी एक्ट तैयार करने में जुटा हुआ है। इस एक्ट का प्रारूप लगभग तैयार हो गया है। इसमें निजी स्कूलों द्वारा हर वर्ष ली जाने वाली एडमिशन फीस से लेकर अन्य सभी प्रकार के फंड, छात्रों के शैक्षणिक भ्रमण, स्कूल परिसर में बेची जाने वाली वर्दियां, किताबें, कॉपियां व टक शॉप पर नियमों का निर्धारण किया गया है।

Related posts

आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा को जोड़ने की जरूरत : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा को जोड़ने की जरूरत : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

July 22, 2026
मनाली-लेह मार्ग पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरा ट्रक; पिता-पुत्र की मौत

मनाली-लेह मार्ग पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरा ट्रक; पिता-पुत्र की मौत

July 22, 2026

छात्रों की हर प्रकार से सुरक्षा के अलावा उनके आवागमन के लिए स्कूल बसों पर भी नीति तय की जा रही है। ऐसे में अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाई जा सकेगी। फिलहाल बुधवार तक स्कूलों में नियमानुसार बढ़ाई जाने वाली फीस का ढांचा तय नहीं हो पाया था। हालांकि पहले यह तय हुआ था कि पीटीए की अनुमति से निजी स्कूल 8 प्रतिशत फीस हर वर्ष बढ़ा सकेंगे, लेकिन शिक्षा निदेशालय यह विचार कर रहा है कि फीस का ढांचा प्रतिवर्ष की बजाय तीसरे वर्ष बढ़ाने का तय किया जाए।

हर साल आती हैं प्राइवेट स्कूलों की शिकायतें

निजी स्कूल पिछले कई दशकों से छात्रों से भारी-भरकम एडमिशन फीस लेते आ रहे हैं, जिससे अरबों रुपये निजी स्कूल प्रबंधकों की जेबों में जा चुके हैं। इसी के फलस्वरूप निजी स्कूलों का आधारभूत ढांचा और आलीशान स्कूल भवन बन पाए हैं। इसके बावजूद कई निजी स्कूलों में शिक्षकों को न्यूनतम वेतन भी प्रदान नहीं किया जा रहा। जबकि सरकारी स्कूलों में यह प्रावधान है कि छात्रों से चार बार न्यूनतम एडमिशन फीस ली जाए। यह फीस पहली, छठी, नौंवी और 11 वीं कक्षा में ली जाती है। इसी तर्ज पर अब निजी स्कूलों की न्यूनतम एडमिशन फीस भी तय की जा सकती है।

जल्द सरकार को सौंपा जाएगा ड्राफ्ट

उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा का कहना है कि निजी स्कूलों के लिए रेगुलेटरी एक्ट लगभग तैयार कर दिया गया है। एक-दो दिन में इसे सरकार को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें हर वर्ष 8 प्रतिशत फीस वृद्धि का प्रावधान किया जाए या हर तीसरे वर्ष इस पर निर्णय होना बाकी है।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: fees of private schools
Previous Post

औद्योगिक प्रोजेक्टों में लेट न हो धारा 118 की मंजूरी

Next Post

सीएम के टूअर रद, सरकारी दफ्तरों में सेनेटाइजर जरूरी

Next Post
CM's tour canceled, sanitizer required in government offices

सीएम के टूअर रद, सरकारी दफ्तरों में सेनेटाइजर जरूरी

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

आम आदमी पार्टी के पंजाब के नाभा से विधायक गुरुदेव सिंह देव मान ने माता श्री नैना देवी के किए दर्शन

आम आदमी पार्टी के पंजाब के नाभा से विधायक गुरुदेव सिंह देव मान ने माता श्री नैना देवी के किए दर्शन

4 years ago
भगवान भोले नाथ के जयकारों से गूंजे सिरमौर के मंदिर

भगवान भोले नाथ के जयकारों से गूंजे सिरमौर के मंदिर

5 years ago
पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एस आर राणा ने किया सीमांत क्षेत्रों का दौरा

पंजाब विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एस आर राणा ने किया सीमांत क्षेत्रों का दौरा

4 years ago
पधर स्कूल पहुंचे डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर, हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

पधर स्कूल पहुंचे डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर, हिमाचल दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies NDPS Act Patients police investigation Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा को जोड़ने की जरूरत : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता
    • मनाली-लेह मार्ग पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरा ट्रक; पिता-पुत्र की मौत
    • HP तकनीकी विश्वविद्यालय ने जारी किया B Pharmacy और B Arch अंतिम सेमेस्टर का रिजल्ट

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा को जोड़ने की जरूरत : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

    आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा को जोड़ने की जरूरत : राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

    July 22, 2026
    मनाली-लेह मार्ग पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरा ट्रक; पिता-पुत्र की मौत

    मनाली-लेह मार्ग पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरा ट्रक; पिता-पुत्र की मौत

    July 22, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In