हिमाचल दस्तक। नाहन :
गिरिपार क्षेत्र के सैंज गांव में तेंदुए ने एक पशुपालक की 10 बकरियों को अपना शिकार बनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सैंज निवासी आत्माराम की पशुशाला में घुसकर तेंदुए ने दस बकरियों का मौत के घाट उतार दिया। घटना बीते सोमवार रात की है। आत्माराम के घर पशशाला से करीब पांच सौ मीटर दूर है।
मंगलवार सुबह जब वह बकरियों को चारा डालने गया तो बकरियों को मृत पाया। बकौल आत्माराम उसकी पशुशाला में 13 बकरियां थी, इनमें से 10 बकरियां को तेदुए ने मार दिया। आत्मा राम ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन रक्षक मनिनंद्र सिंह मौके पर मुयायना करने उनके घर पहुंचे। वन रक्षक वृत लजवा मनिन्द्र सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंच कर रिपोर्ट तैयार की दी गई है। उन्होने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी ताकि पीडि़त को उचित मुआवजा मिल सके।