हिमाचल दस्तक : बिलासपुर :
शहर के साथ लगते ओयल गांव में आज सुबह एक तेंदुआ खेतों में लगाई गई लोहे की कटीली तारों में फस गया। जिसको बाद में वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन करके पकड़ लिया। तेंदुए को बेहोश करने के लिए वन विभाग की टीम ने बेहोशी के 3 इंजेक्शन लगाएए जिसके बाद उसे बेहोशी के अवस्था में पशु अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद शिमला के लिए रेफर कर दिया गया।
तेंदुए को शिमला के टूटी कंडी चिड़ियाघर में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार तेंदुए के बाढ़ में फंसे होने का पता साथ लगते घर की एक महिला को लगा जो कि सुबह के समय अपने पशुओं को चारा लाने के लिए जा रही थी तेंदुए ने उस महिला पर भी झपट्टा मारने की कोशिश की लेकिन तारों में फंसा होने के कारण महिला सुरक्षित बच गई।
महिला ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पंचायत प्रधान दिनेश कुमार को दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी वन विभाग को दी। उसके बाद वन विभाग व पुलिस के संयुक्त दल ने मौके पर पहुंचकर इसके रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। स्थानीय महिला ने बताया कि पिछले एक साल से यह तेंदुआ इस गांव के आसपास मंडरा रहा था जिससे हर समय दहशत का माहौल बना हुआ था और उन्हें बाहर निकलने में भी डर लगता था लेकिन अब तेंदुए के पकड़े जाने से उन्हें राहत मिली है।
पंचायत प्रधान दिनेश कुमार ने बताया तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचित किया गया था जिन की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को अपने तकनीकी तरीकों से पकड़ कर लोगों को भाई के वातावरण से निजात दिलाई। जिससे लोगों ने अब राहत की सांस ली है।