अनूप शर्मा। बिलासपुर
बिलासपुर जिले के पंथली गांव की सोनिका (Sonika ) पुत्री सरवन कुमार ने भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट (lieutenant) बन कर अपने मां-बाप का नाम रोशन किया है।
सोनिका (Sonika) ने अपनी जमा दो तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर से पूरी की है। उसके बाद उसने सरस्वती नर्सिंग संस्थान कुराली (पंजाब) से अपनी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की।
सोनिका (Sonika) ने कुछ समय के लिए गुड़गांव के एक अस्पताल में भी अपनी सेवाएं दी हैं। उसके बाद सोनिका ने मिलिट्री नर्सिंग में कमीशन प्राप्त किया जिसमें अब सोनिका लेफ्टिनेंट (lieutenant) बनी है।
सोनिका (Sonika) के पिता सरवन कुमार हिमाचल विद्युत बोर्ड में लाइनमैन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं तथा इनकी माता उर्मिला देवी गृहिणी हैं। सोनिका के लेफ्टिनेंट (lieutenant) बनने पर माता-पिता तथा गांव वालों को इस पर गर्व है। सोनिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता तथा गुरुजनों को दिया है।