करसोग। दिनेश कुमार
उपमंडल करसोग में खून के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां करसोग थाना के तहत चुराग में मंगलवार सुबह एक युवक पिता और भाई को दराट लेकर मारने को दौड़ा। जिस पर भाई ने फोन के माध्यम से थाना करसोग को सूचना थी। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल छजजू राम के नेतृव में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार किया। बुधवार को युवक को एसडीएम की कोर्ट में पेश किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यमन कपूर परिवार के सदस्यों से लड़ाई झगड़ा कर रहा था। जिस पर पिता ईश्वर कपूर और भाई यादव कपूर दोनों ने यमन यमन कपूर को झगड़ा न कर अपना काम करने की सलाह देने लगे। इस पर यमन कपूर गुस्से में आ गया और हाथ में दराट लेकर पिता ईश्वर कपूर व भाई यादव कपूर को मारने दौड़ गया। जान पर आए खतरे को देखते हुए भी यादव कपूर ने थाना करसोग को फोन कर सूचना दी कि यमन कपूर दराट लेकर घूम रहा है। पुलिस को फोन मिलाने पर यमन कपूर घर से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही यमन कपूर की तलाश शुरू कर दी और उसे साथ लगते बगीचे में धर दबोचा। पुलिस ने पिता और भाई के बयान दर्ज कर यमन कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्रवाई जारी है।